लुधियाना में 52 वर्षीय ब्राह्मण रामधनी तिवारी की हत्या-आप ,भाजपा, कांग्रेस का कोई भी नेता नहीं गया

52 year old Brahmin Ramdhani Tiwari murdered in Ludhiana
52 year old Brahmin Ramdhani Tiwari murdered in Ludhiana

लुधियाना में 52 वर्षीय ब्राह्मण रामधनी तिवारी की हत्या की घटना बेहद दुखद और चौंकाने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, रामधनी तिवारी को बंधक बनाया गया, उनकी पिटाई की गई और फिर गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई।

लुधियाना में एक फर्नीचर दुकान मालिक 52 वर्षीय ब्राह्मण रामधनी तिवारी की हत्या की गई है। घटना ढंडारी खुर्द इलाके की दुर्गा कॉलोनी की है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय ब्राह्मण रामधनी तिवारी के रूप में हुई है। सोमवार देर रात हमलावर दुकान के सामने बन रही बिल्डिंग से होकर दुकान में घुसे।

52 वर्षीय ब्राह्मण रामधनी तिवारी अक्सर रात को दुकान मे रुक जाते थे बताया जा रहा है की उनके हाथ-पैर और मुंह को बांध दिया। फिर ईंट से वार कर उनकी हत्या कर दी। हमलावर पीछे के दरवाजे से फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब सुबह साढ़े नौ बजे तक राम धनी घर नहीं पहुंचे। उनकी पत्नी ने फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद मृतक के बेटे पंकज तिवारी ने दुकान के सामने आलू बेचने वाले से संपर्क किया। जब उसने दुकान में जाकर देखा तो राम धनी की खून से लथपथ लाश मिली। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

52 वर्षीय ब्राह्मण रामधनी तिवारीत्या के बाद दुर्गा कॉलोनी में इकट्ठा हुए लोग।

बताया जा रहा है की है की घटना रात साढ़े 12 बजे बेटे से हुई थी बात ,घटना का पता चलते ही एडीसीपी परमजोत सिंह, थाना फोकल प्वाइंट एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़, ढंडारी चौकी इंचार्ज कृष्ण लाल, ईश्वर कालोनी चौकी इंचार्ज गुरचरण सिंह सेखों एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद उन्होंने आस-पास के लोगों से पूछताछ की मगर कुछ सुराग नहीं मिला। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरे की चेक किया। मगर कुछ भी सुराग नहीं मिला।

मृतक के बड़े बेटे पंकज तिवारी ने बताया कि उनके पिता सोमवार रात साढ़े 12 बजे उन्होंने अपने पिता को पानी देने के लिए फोन किया। मगर पिता ने बताया कि दुकान में वाटर कूलर पड़ा है वह उसमें से पानी पी लेंगे और इस दौरान आज सुबह उन्होंने दुकान नहीं खोली। इसके बाद दुकान के बगल में रहने वाले युवक आलू बेचने का काम करता था।

जब वे मौके पर पहुंचे तो दुकान के पीछे का दरवाजा खुला पड़ा था, जिसमें अंदर जाकर देखा गया तो राम धनी को मुंह और दोनों पैर बांधा हुआ था और खून से लथपथ मिला। मृतक के हैं तीन बेटे मृतक के तीन बेटे हैं, जिसमें सबसे बड़ा बेटा पंकज तिवारी, अनूप तिवारी, सन्नी तिवारी गांव में रहते है।

जबकि बड़े बेटे अनूप तिवारी पिछले तीन दिन पहले कुल्लू मनाली घूमने निकले थे। वही हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों और इलाके के लोग फोन करके उन्हें इस मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके की जांच शुरू की और वही फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। पुलिस आसपास की सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। थाना प्रभारी अमनदीप बरार ने कहा कि हत्यारे जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।

शेयर करने के लिए धन्यवाद्

You may also like...