Prayagraj News :भरद्वाज आश्रम कॉरिडोर के लिए मकानों पर चला बुलडोजर, रोने लगे लोग

भरद्वाज आश्रम कॉरिडोर
Photo Credit Rakesh Pandey

महाकुंभ के पहले महर्षि भरद्वाज मुनि आश्रम कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। विस्तारीकरण की जद में 33 मकान हैं। इनमें तीन मकान व एक बाउंड्रीवाल को पहले दिन शुक्रवार को पीडीए की ओर से 15 श्रमिक और बुलडोजर लगाकर ढहाया गया।

मकान टूटने के दौरान भवन स्वामियों ने पुरजोर विरोध भी किया। शिवशक्ति सेवानाथ पवन का कहना है कि उनका मकान यहां पर 200 साल से है। तीसरी पीढ़ी यहां रह रही है। पीडीए मनमानी कर रहा है। जमीन तो हमारी ले रहा है लेकिन मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। जोनल अधिकारी संजीव उपाध्याय ने बताया कि जल्द से जल्द सभी मकान पर कार्रवाई की जाएगी।

मकान मालिकों को पिछले वर्ष स्वयं भवन खाली करने का नोटिस पीडीए ने दिया था। निर्धारित अवधि में स्थान खाली नहीं करने पर कार्रवाई की गई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रही। वहीं, भवन स्वामियों ने पीडीए पर मनमानी का आरोप लगाया।

मकान में लगी थी देवी-देवताओं की प्रतिमा भरद्वाज आश्रम कॉरिडोर

भरद्वाज आश्रम कॉरिडोर का निर्माण तीन एकड़ में किया जाएगा। आश्रम के पीछे लोगों ने मकान बना लिए हैं। अब सभी ढहाए जाएंगे। ढहाए गए मकान में शिवशक्ति गोस्वामी, सेवानाथ गोस्वामी, पवन गोस्वामी, शीबू गोस्वामी व रिंकू गोस्वामी का परिवार रहता था। दो से तीन मंजिला मकान में कई विशालकाय देवी-देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित की गई थीं।

ध्वस्तीकरण के पहले प्रतिमाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। आश्रम के पीछे बनी अवैध बाउंड्री भी ढहाई गई।

भवन स्वामियों ने पुरजोर विरोध किया

मकान टूटने के दौरान भवन स्वामियों ने पुरजोर विरोध भी किया। शिवशक्ति, सेवानाथ, पवन का कहना है कि उनका मकान यहां पर 200 साल से है। तीसरी पीढ़ी यहां रह रही है। पीडीए मनमानी कर रहा है। जमीन तो हमारी ले रहा है, लेकिन मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। जोनल अधिकारी संजीव उपाध्याय ने बताया कि जल्द से जल्द सभी मकान पर कार्रवाई की जाएगी।

हर्षि भरद्वाज आश्रम का जल्द ही विस्तारीकरण किया जाएगा। इसके लिए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। पहले दिन तीन मकान ढहाए गए। आने वाले दिनों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेज की जाएगी।

-अरविंद चौहान, उपाध्यक्ष, पीडीए।

सर्वे में कुल 37 मकान

भरद्वाज आश्रम के विस्तार के लिए सर्वे में कुल 37 मकान दायरे में आए थे। इनको नोटिस जारी किया गया था। शुक्रवार को पीडीए ने मकानों के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया। ध्वस्तीकरण में कई मकानों के नीचे मंदिर मिले।

बालसन चौराहे पर स्थित भरद्वाज मुनि आश्रम के विस्तारीकरण के लिए पार्क के आसपास के मकानों के ध्वस्तीकरण का कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। सर्वे में विस्तारीकरण की जद में कुल 37 मकान आ रहे थे। इन मकानों के स्वामियों को नोटिस जारी कर स्वयं से मकान ध्वस्त कर स्थान खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित अवधि में स्थान न खाली करने पर पीडीए ने ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया। इससे हड़कंप मचा रहा। लोगों ने पीडीए पर मनमानी का आरोप लगाया। ऐहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही।

भरद्वाज आश्रम के विस्तार के लिए सर्वे में कुल 37 मकान दायरे में आए थे। इनको नोटिस जारी किया गया था। शुक्रवार को पीडीए ने मकानों के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया। ध्वस्तीकरण में कई मकानों के नीचे मंदिर मिले। ऊपर मकान और नीचे मंदिर मिलने से लोग स्तब्ध रह गए। मकान टूटने पुरजोर विरोध भी किया गया। प्रभावित गृह स्वामियों का कहना है कि उनका मकान यहां पर 200 साल से है। पीडीए मनमानी कर रहा है।

भरद्वाज मुनि आश्रम के विस्तारीकरण के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की तरफ से काफी समय से तैयारियां की जा रही हैं। प्राधिकरण की तरफ से इसके लिए सर्वे का कार्य भी किया गया था। चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकानों को चिन्ह्नित कर नोटिस जारी किया गया था।

फ्लाइंग क्लब और विमानन अनुसंधान की होगी स्थापना

भारद्वाज आश्रम परिसर के विस्तार के साथ ही अब वहां पर फ्लाइंग क्लब और विमानन अनुसंधान केंद्र की स्थापना भी होगी। विस्तार की जद में आने वाले 37 भवनों पर जल्द बुलडोजर चलेगा। पीडीए पहले ही इन भवनों को तोड़ने का आदेश जारी कर चुका है। जिसके बाद भवन स्वामी पीडीए का चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनको निराशा ही हाथ लगी।

कुंभ 2025 के पहले भारद्वाज मुनि आश्रम के विस्तार को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही थीं। विस्तार के क्षेत्र में आने वाले 37 भवन स्वामियों को पीडीए की तरफ से पिछले साल नवंबर में ही नोटिस जारी किया था। इसमें से कुछ भवन स्वामियों ने अपने दस्तावेज जमा किए थे। इसके बाद भवन स्वामियों पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटकने लगी। लूकरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में आश्रम के पास ही फ्लाइंग क्लब और विमानन अनुसंधान केंद्र स्थापित किए जाने की घोषणा की थी।

प्रयागराज: छोटा बघाड़ा मजार के मौलाना का बेटा गिरफ्तार, छेड़खानी और धर्म परिवर्तन के आरोपों में हुई बड़ी कार्रवाई

शेयर करने के लिए धन्यवाद्

You may also like...