‘तलाक-तलाक-तलाक’, मुजफ्फरपुर में शिक्षक ने पत्नी को छोड़ा, पीड़िता बोली- देवर करता है अश्लील हरकतें

जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा इलाके की एक महिला को उसके शिक्षक पति ने तीन तलाक दे दिया। शनिवार को पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पूर्व सादपुरा इलाके के शिक्षक पति से उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उनका पति प्रताड़ित करने लगा।

मुजफ्फरपुर। जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा इलाके की एक महिला को उसके शिक्षक पति ने तीन तलाक दे दिया। शनिवार को पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की।

महिला ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पूर्व सादपुरा इलाके के शिक्षक पति से उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उनका पति प्रताड़ित करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि दहेज में उनके पति कार की मांग कर रहे हैं।

पति की गैर मौजूदगी में देवर पर अश्लील हरकत का आरोप

मायकेवाले कार देने से इनकार कर गए तो पत्नी पर प्रताड़ना और बढ़ गया। साथ ही देवर भी महिला से अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसके पति घर पर नहीं रहते तो देवर द्वारा अश्लील हरकत किया जाता है। शादी के बाद से महिला को अब तक कोई बच्चा नहीं हुआ है। इसके कारण भी उसे प्रताड़ित किया जाता है।

भाई के साथ भी ससुरालवालों ने की मारपीट

महिला ने बताया कि शनिवार को मायके से उनका भाई जब सादपुरा आया तो ससुरालालों ने उनके साथ भी मारपीट की। साथ ही महिला को भी बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद महिला का शिक्षक पति तीन तलाक बोलकर वहां से निकल गया।

बाद में रोते हुए महिला थाने पर पहुंची। काजीमोहम्मदपुर थाना के दारोगा राजपत कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद चल रही है। प्रारंभिक जांच में दहेज प्रताड़ना की बात सामने आई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

https://youtu.be/JQKhOsRQfHo
शेयर करने के लिए धन्यवाद्

You may also like...