पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मनोकामना पूर्ति मंदिर में किया दर्शन पूजन

प्रयागराज । बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर के स्वप्न में दर्शन होने पर प्रयागराज पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने आज मनोकामना पूर्ति मंदिर में दर्शन किया।

भगवान भोलेनाथ की आराधना की। मनोकामना पूर्ति मंदिर वही मंदिर है, जहां दर्शन के लिए जाते समय 2010 में मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पर आरडीएक्स से हमला हुआ था। प्रयागराज पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री का प्रयागराज की महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

पुर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें सपने में बहादुरगंज स्थित मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर के दर्शन हुए थे। इसलिए आज वे मनोकामना पूर्ति मंदिर में भगवान भोले नाथ का दर्शन करने पहुंची हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्राचीन मनोकामना शिव पूर्ति मंदिर के नीचे भी सरस्वती है। प्रयागराज सरस्वती नदी पर ही बसा है। इस मनोकमाना पूर्ति शिव मंदिर से मंत्री नन्दी में अटूट विश्वास है।

मंत्री नन्दी बताते हैं कि उनके दुसरे जन्म के पीछे इसी मंदिर से उनका अटूट विश्वास ही है। उमा भारती ने बताया कि उन्होंने मंत्री नन्दी को अपने सपने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुझे इस शिव मंदिर में पूजा अर्चना करना है और वे दर्शन करने पहुंच गईं।

इस दौरान महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।


इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. विक्रम सिंह पटेल, नामित पार्षद अनूप मिश्रा, क्षेत्रीय सदस्य युवा मोर्चा काशीक्षेत्र हर्ष केसरी, समाजसेवी अनूप अग्रवाल, रवि शुक्ला, कमल कुमार केसरवानी लाला, भानु दुबे, विवेक साहू, अमन द्विवेदी आदि लोग इस पावन अवसर के साक्षी बने ।

शेयर करने के लिए धन्यवाद्

You may also like...