STF प्रतापगढ़ : पीआरडी जवान को गोली मारने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

prd jawan pratapgarh STF

(Prayagraj-STF)कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत पुल के पास 22 जुलाई 2021 को ड्यूटी कर रहे पीआरडी के जवान पवन कुमार तिवारी निवासी संडारी को मामूली विवाद में गोली मार दी थी। उसका कई महीने तक उपचार प्रयागराज में चलता रहा।

कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत में नौ माह पहले पीआरडी जवान को गोली मारने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ व कंधई पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद हुई। लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। 

कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत पुल के पास 22 जुलाई 2021 को ड्यूटी कर रहे पीआरडी के जवान पवन कुमार तिवारी निवासी संडारी को मामूली विवाद में गोली मार दी थी। उसका कई महीने तक उपचार प्रयागराज में चलता रहा। पुलिस अधीक्षक सपताल अंतिल ने पुलिसकर्मियों की मदद से उसकी आर्थिक मदद की। पीआरडी जवान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।

इनामी बदमाश को एसटीएफ STF व कंधई पुलिस ने दबोच लिया

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को चिह्नित किया था। पूर्व में फरार चल रहे सिंगठी खालसा के रहने वाले तशरीफ ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। जबकि पूर्वी सहोदरपुर निवासी सकलैन फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक ने फरार चल रहे सकलैन पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।

एसटीएफ प्रयागराज टीम के सीओ नावेंदु सिंह के अनुसार रविवार की राम मुखबिर की सूचना पर उनकी टीम व कंधई पुलिस सकलैन को दबोचने के लिए जाल बिछा रखा था। घटना के बाद से मुंबई भाग चुका सकलैन घर लौटा थ-ा और फिर मुंबई जाने की फिराक में था। पुलिस ने उसकी पिपरी खालसा के पास घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया। बाद में उसे कंधई पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Pratapgarh-Reward-of-25-thousand-arrested-for-shooting-PRD-jawanSTF

पीआरडी जवान को गोली मारकर फरार अपराधी प्रतापगढ़ में गिरफ्तार, एसटीएफ STF ने पिस्टल समेत दबोचा

एसटीएफ प्रयागराज यूनिट ने आखिरकार नौ महीने बाद उस अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जिसने पीआरडी जवान को गोली मारी थी। 25 हजार रुपये के इनामी मोहम्मद सकलैन पर आरोप है कि उसने प्रतापगढ़ में कंधई इलाके के शिवसत पुल के पास पीआरडी जवान को गोली मारी थी जिसकी हालत अब तक गंभीर बनी है। मुंबई में फरारी काट रहा सकलैन घर आया तो एसटीएफ ने उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से .32 बोर का पिस्टल, कई कारतूस और मोबाइल फोन जब्त किए गए।

रोकने का प्रयास किया तो मार दी थी गोली

घटना 22 जुलाई 2021 की है। शिवसत पुल के पास पीआरडी जवान पवन कुमार तिवारी निवासी संडारी कोतवाली नगर की ड्यूटी लगी थी। दोपहर में स्कूल की छुट्टी के वक्त अपाचे मोटर साइकिल सवार दो युवक उधर से गुजरने लगे तो भीड़ के बीच पीआरडी जवान पवन तिवारी ने रुकने का इशारा किया। इस पर उनके बीच कहासुनी हो गई।

अपराधी सकलैन ने पिस्टल से पवन को गोली मार दी (STF)

बाइक पर मौजूद अपराधी सकलैन ने पिस्टल से पवन को गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। महीनों तक प्रयागराज और लखनऊ में इलाज के बाद भी अब तक उसकी हालत पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। इस घटना में थाना कंधई में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से पुलिस दोनों को खोज रही थी। इसमें मुख्य हमलावर के रूप में मोहम्मद सकलैन पुत्र इसराइल का नाम प्रकाश में आया था। इसको पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल की टीम और एसटीएफ लगी थी।

घटना के बाद भाग गया था मुंबई

गोली मारने के बाद पिस्टल सहित वहां से बदमाश भाग निकले थे। पुलिस से बचने के लिए सकलैन मुंबई चला गया था। इस बीच वह घर आया था। वह दोबारा मुंबई जाने की फिराक में था तभी रविवार की रात कंधई थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह और एसटीएफ के दारोगा वेद प्रकाश पांडेय ने हमराही जवानों के साथ घेरकर दबोच लिया।

साथी ने कर दिया था सरेंडर        

घटना के कुछ दिनों बाद ही पुलिस को चकमा देकर दूसरा आरोपित तफ्सीर पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी सिंगठी खालसा थाना कंधई ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया एक आरोपित की अभियुक्त का नाम गलत पाए जाने पर निकाल दिया गया था।

शेयर करने के लिए धन्यवाद्

You may also like...