प्रियंका ने किया एलान, सरकार बनी तो प्रतिमाह आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कर्मियों को मिलेगा दस हजार –

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी महिला वोट बैंक को साधने में जुटी है। और यूपी सत्ता पर काबिज होने के लिये एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। यही वजह है कि चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा एक के बाद एक महिला हितों को ध्यान में रखते हुए ऐलान कर रही हैं। बुधवार को उन्होंने एलान किया है कि यूपी में सरकार बनने पर आशा बहनों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10 हज़ार रुपये मानदेय दिया जाएगा।

आशा बहनों पर वार करके सरकार कर रही उनका अपमान

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपमान है। मेरी आशा बहनों ने कोरोना में व अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दीं। मानदेय उनका हक है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य है।आशा बहनें सम्मान की हकदार हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं। कांग्रेस पार्टी आशा बहनों के मानदेय के हक और उनके सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है।

महिलाओं के लिए तैयार किया था घोषणा पत्र

बीते 1 नवम्बर को कांग्रेस पार्टी ने यूपी की महिलाओं को लेकर एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया था। जिसमे प्रति वर्ष तीन भरे हुए मुफ्त गैस सिलेंडर और प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने की बात कही गई है। इसके साथ ही कांग्रेस सरकार बनने पर नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40 फ़ीसदी महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। एक हज़ार रुपये प्रतिमा वृद्धा-विधवा पेंशन और प्रदेश में वीरांगनाओं के नाम पर दक्षता विद्यालय बनाए जाने का ऐलान किया था।

शेयर करने के लिए धन्यवाद्

You may also like...