धूमनगंज के झलवा में रहने वाले 22 वर्षीय वंश यादव को आपसी विवाद में गोली मार दी गई

धूमनगंज के झलवा में रहने वाले 22 वर्षीय वंश यादव को आपसी विवाद में गोली मार दी गई। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। गोली मारने में उमरी गांव के दो युवकों का नाम सामने आया है। पुलिस का कहना है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है

वंश पुत्र रूपसिंह यादव झलवा का रहने वाला है। इंटर पास करने के बाद वह स्नातक की पढ़ाई कर रह है। शुक्रवार रात नौ बजे के करीब घर से कुछ दूर पर स्थित विष्णु भगवान स्कूल के पास था। तभी उसका किसी बात को लेकर उमरी निवासी दो युवकों से विवाद हो गया। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। गोली उसके पीठ के नीचे लगी और वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिरा तो हमलावर भाग निकले।

हमारे संवाददाता ने बातचीत की तो वंश यादव ने इशारे से कहा कि वह ठीक है।

https://youtu.be/lOliG3GI4pg
शेयर करने के लिए धन्यवाद्

You may also like...