रायबरेली में फ़र्ज़ी गैर ब्राह्मण तांत्रिक ने किया महिला से दुष्कर्म:पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायबरेली के ऊंचाहार में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र की महिला ने गैर ब्राह्मण तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना 30 मार्च की है।
पीड़िता की सास और ननद ने भूत-प्रेत का इलाज कराने के बहाने गदागंज थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव से एक तांत्रिक को बुलाया था। आरोप है की गैर ब्राह्मण तांत्रिक ने महिला को बंद कमरे में ले जाकर नशीला पदार्थ खिला दिया।आरोप है की इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है की आरोपी ने अप्राकृतिक कृत्य का प्रयास भी किया।
पुलिस ने आरोपी गैर ब्राह्मण तांत्रिक सुरेश कुमार को छोप नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है। महिला वे सास और नन्द पर भी प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है।
आरोप लगाया कि कमरा बंद करके गैर ब्राह्मण तांत्रिक ने उनका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद तांत्रिक मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी परिजनों को दी। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि उक्त प्रकरण के संबंध में थाना ऊंचाहार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
ऊंचाहार क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला ने बताया कि वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। इलाज कराने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। गदागंज क्षेत्र निवासी एक गैर ब्राह्मण तांत्रिक ने झाड़फूंक करके उन्हें ठीक करने की बात कही थी। पिछले शनिवार को उनकी ननद के घर पर तांत्रिक को बुलाया था। आरोप लगाया कि इसी दौरान तांत्रिक ने ननद के घर में एक कमरे में उन्हें बुलाया, अन्य लोगों को कमरे से बाहर कर दिया।