स्टार समर सिंह और ऋतु सिंह पहली बार एक साथ कर रहे हैं “ग्रेट भइया जी” की शूटिंग

प्रयागराज – भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह अब “ग्रेट भइया जी” बन गए हैं। दरअसल यह उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम है जिसकी शूटिंग इन दिनों वे बबली गर्ल ऋतु सिंह के साथ गोरखपुर में कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब लुभाने वाली है।

बता दें कि पहली बार इस फ़िल्म में समर सिंह और ऋतु सिंह एक साथ नजर आने वाले हैं। साथ ही चुलबुली अदाकारा रूपा मिश्रा भी समर सिंह के साथ अपनी अदा का जादू चलाने वाली हैं। एक हीरो और दो हीरोइन वाली इस फ़िल्म में प्रेम त्रिकोण में यह तिकड़ी भोजपुरिया ऑडिएंस के लिए सरप्राइज पैक्ड होगी।


उल्लेखनीय है कि समर सिंह, रूपा मिश्रा, ऋतु सिंह स्टारर भोजपुरी फ़िल्म “ग्रेट भइया जी” का पिछले दिनों भव्य मुहूर्त करके गोरखपुर में शुरू कर दी गई है। फिल्म अभिनेत्री से निर्मात्री बनी रूपा मिश्रा के बैनर महादेव प्रोडक्शन हॉउस की दूसरी प्रस्तुति है यह फिल्म ग्रेट भईया जी। कई हिन्दी एवं भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा चुकी फ़िल्म निर्मात्री रूपा मिश्रा ने बतौर प्रोडयूसर इसके पहले अपने होम प्रोडक्शन की पहली फ़िल्म हम हैं निरहुआ के दीवाने की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं, जिसमें केंद्रीय भूमिका में रूपा मिश्रा और सिंगर एक्टर अनिल सागर हैं।

गौरतलब है कि रमेश यादव प्रस्तुत महादेव प्रोडक्शन हॉउस की दूसरी प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म “ग्रेट भईया जी” एक यूनिक और देसी स्टोरी के साथ भव्य पैमाने पर निर्मित की जा रही है। फ़िल्म की प्रोडयूसर रूपा मिश्रा हैं। फिल्म के लेखक व निर्देशक मुरली लालवानी हैं। डीओपी विकास पांडेय, संगीतकार साजन मिश्रा हैं।

कोरियोग्राफर प्रसून यादव, फाइट मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर डीके मौर्य हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव है। प्रोडक्शन मैनेजर अभय राज हैं।  फ़िल्म के मुख्य कलाकार समर सिंह, रुपा मिश्रा, ऋतु सिंह, उमेश सिंह, कृष्णा कुमार, राजकपूर शाही, इन्द्रसेन यादव, सीपी भट्ट, राजा भोजपुरिया, प्रिया मिश्रा, जमाल खान, कमांडो अर्जुन यादव, अशोक, बबिता सिंह, सोनी शुक्ला, दीपक दीवाना, ओम पाठक, मेहमान कलाकार रितिका शर्मा, संजना सिल्क हैं।

शेयर करने के लिए धन्यवाद्

You may also like...