लाल साड़ी में जैकलीन का पारंपरिक लुक आया सामने

Jacqueline's Traditional Look In Red Sari Came In Front,

इस दिवाली बॉलीवुड की अभिनेत्रियों का एक से बढ़कर एक लुक सामने आ रहा है। दिवाली के मौके पर बी टाउन की हसीनाएं पारंपरिक परिधानों में नजर आईं। इसी कड़ी में श्रीलंकाई ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिस का भी देसी अंदाज देखने को मिला। वैसे तो जैकलीन बेहद बोल्ड और ग्लैमरस हैं। वेस्टर्न कपड़ों में जैकलीन का स्टाइल और उनकी अदाएं लाजवाब होती हैं, लेकिन उनका देसी लुक भी कम नहीं है। जब भी जैकलीन भारतीय पारंपरिक परिधान को कैरी करती हैं, फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। इस दिवाली भी जैकलीन का लुक होश उड़ा देने वाला रहा। वह पूरी तरह से भारतीय पारंपरिक लुक में दिखीं। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। उनकी तस्वीरों को देख फैंस जमकर जैकलीन की तारीफ कर रहे हैं। आपको भी जैकलीन का दिवाली देसी लुक जरूर पसंद आएगा।

शेयर करने के लिए धन्यवाद्

You may also like...