एक्ट्रेस प्रियंका पंडित अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती है

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस प्रियंका पंडित अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती है। लेकिन इस बार उन्होंने साड़ी में तस्वीरें लगाकर सभी को चौंका दिया है। वह आसमानी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

प्रिंयांका ने इन तस्वीरों इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। लेकिन उनके इस अंदाज को जहां उनके फैंस पसंद कर रहे हैं वही वह ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई हैं। लोग उन्हें यह तक कह रहे हैं कि उन पर साड़ी सूट नहीं करती।

दरअसल, कुछ समय पहले प्रियंका का एक एमएमएस लीक हुआ था। जिसके बाद वह लंबे समय तक विवादों से घिरी रहीं थीं। हालांकि बाद में उन्होंने इस मामले पर सफाई जरुर दी। जानिए कौन हैं अपनी तस्वीरों से क्लीन बोल्ड करने वाली प्रियंका पंडित।

कौन हैं प्रियंका पंडित

प्रियंका पंडित भोजपुरी और गुजराती फिल्मों में अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2013 में ‘जीना तेरी गली में’ से अभिनय की शुरुआत की। साल 2014 में उन्हें उत्तर प्रदेश में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

लोखों में फैंस

प्रियंका के चाहने वालों की कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग सात लाख फॉलोअर्स हैं जो उनकी तस्वीरों को बेहद पसंद करते हैं। उनकी हर तस्वीर पर लाखों में लाइक्स और कमेंट आते हैं।

एमएमएस हुआ लीक

प्रियंका पंडित उस वक्त विवादों में आ गई जब उनका कथित निजी वीडियो वायरल हो गया। उन्होंने वीडियो पर सफाई देते हुए कहा था कि ‘ मेरी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। वायरल वीडियो मेरा नहीं है। वो लड़की केवल मेरी तरह दिखती है। वीडियो भी पुराना है।’

प्रियंका की फिल्में

प्रियंका ने ‘पवन पुत्र’, ‘आवारा बलम’, ‘इच्छाधारी’, ‘करम युग’, ‘टोड दे दुश्मन की नली राम और अली’ जैसी कई हिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही प्रियंका के पास ‘दिल मत देना मेरी सौतन को’, राजू सिंह की ‘पुलिसगिरी’ और  ‘पंच महरिया’ जैसी कई फिल्में हैं।

शेयर करने के लिए धन्यवाद्

You may also like...